भारत में जल्द लॉन्च होने वाली 15 जबरदस्त कारें भारत में कार प्रेमियों के लिए आने वाले कुछ महीने बेहद खास होने वाले हैं। एक से बढ़कर एक गाड़ियाँ लॉन्च होने वाली हैं — कुछ लिमिटेड यूनिट्स के साथ, कुछ नए ब्रांड्स के साथ, और कुछ ऐसी जिनकी फीचर्स सुनकर ही दिल खुश हो जाएगा। तो आइए जानते हैं उन 15 कारों के बारे में, जो जल्द ही भारतीय सड़कों पर दौड़ने वाली हैं।
1. Volkswagen Tayron

Tiguan का लंबा और बड़ा वर्जन अब भारत में आने वाला है, जिसमें एक एक्स्ट्रा सीट के साथ स्पोर्टी बंपर, अलॉय व्हील्स और डिफ्यूज़र मिलेंगे। खास बात ये है कि यह CKD यूनिट के तौर पर आएगी, यानी कीमत कम होने की उम्मीद है – लगभग ₹50 लाख के आसपास।
2. Tata Punch Facelift

भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली कारों में से एक Punch को फेसलिफ्ट मिलने जा रहा है। इसमें नया फ्रंट बंपर, अपडेटेड एलॉय व्हील्स, और बड़ा डिजिटल स्क्रीन सेटअप मिलेगा। हालांकि पावरट्रेन वही रहेगा और कीमत भी 6.7 से 10.5 लाख के बीच बनी रहेगी।
3. Mahindra XUV 3XO EV

Mahindra की अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक SUV – XUV 3XO का EV वर्जन आ रहा है। इसमें 40 से 55 kWh की बैटरी और लगभग 150 bhp की मोटर दी जाएगी। कीमत 14 लाख से शुरू होने की उम्मीद है।
4. New Renault Duster & Bigster

Renault अपनी फेमस SUV Duster को पूरी तरह नए लुक और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ वापस ला रहा है। साथ ही इसका 7-सीटर वर्जन Bigster भी आएगा। Duster की कीमत ₹14 लाख से शुरू होगी और Bigster ₹25 लाख तक जा सकती है।
5. Maruti EVX

Maruti की पहली सच्ची इलेक्ट्रिक SUV EVX लॉन्च होने जा रही है। इसमें दो बैटरी ऑप्शन – 49kWh और 61kWh मिलेंगे और एक AWD वेरिएंट भी होगा। रेंज 500 km तक हो सकती है, और कीमत 15 से 22 लाख के बीच रह सकती है।
6. Skoda Superb (New Gen)

Skoda की फ्लैगशिप सेडान Superb फिर से नए डिजाइन और 2.0L TSI इंजन के साथ आ रही है। हालांकि यह CBU यूनिट होगी, तो कीमत ₹50 लाख तक हो सकती है।
7. Tesla Model Y (Juniper Edition)

Tesla का पहला शोरूम भारत में खुलने जा रहा है और साथ ही Model Y का नया Juniper एडिशन लॉन्च होगा। इसमें 3.9 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड और लगभग 600-700 km रेंज दी जा सकती है। कीमत 40-45 लाख अनुमानित है।
8. MG Cyberster

MG की ये कन्वर्टिबल EV यूट्यूबर्स की फेवरेट बनने वाली है! Gullwing doors, स्पोर्टी लुक और 510 bhp तक की परफॉर्मेंस — सिर्फ 3.2 सेकंड में 0-100! कीमत ₹65 लाख के आसपास हो सकती है।
9. VinFast VF7

Vietnam की कंपनी VinFast भारत में कदम रख रही है। VF7, Harrier और BYD Atto 3 की टक्कर में आएगी। इसमें 200 और 350 bhp के दो वेरिएंट होंगे। लोकल प्रोडक्शन से कीमत ₹30 लाख तक हो सकती है।
10. MG 9 (Affordable Electric Vellfire)

MG की यह इलेक्ट्रिक MPV उन लोगों के लिए है जो Vellfire जैसी लग्ज़री चाहते हैं लेकिन आधे दाम पर। इसमें 90kWh बैटरी और प्रीमियम कैबिन के साथ स्लाइडिंग डोर मिलेंगे। कीमत ₹70-80 लाख हो सकती है।
11. Mahindra XUV700 & XUV.e7 Facelift

XUV700 को नए ट्रिपल स्क्रीन इंटीरियर, अपडेटेड एक्सटीरियर और नई फीचर्स के साथ रिफ्रेश किया जाएगा। XUV.e7 का इलेक्ट्रिक वर्जन 400 bhp की ड्यूल मोटर सेटअप के साथ आएगा।
12. Skoda Octavia vRS (CBU)

150 यूनिट्स के साथ Octavia vRS भारत में फिर से आ रही है। 267 bhp और 370 Nm टॉर्क के साथ यह एक परफॉर्मेंस सेडान होगी। कीमत ₹55 लाख तक होने की संभावना है।
13. Tata Sierra (New Gen)

Tata की आइकोनिक SUV अब मॉडर्न बॉक्सी डिजाइन, ट्रिपल स्क्रीन इंटीरियर, पेट्रोल, EV और डीज़ल ऑप्शन के साथ आ रही है। कीमत 10 से 22 लाख तक जा सकती है।
14. Audi A5 (New Gen)

Audi A5 भारत में नया लुक, मैट्रिक्स LED लाइट्स और 267 bhp पावर के साथ एग्रेसिव स्टाइल में लौट रही है। यह ₹50 लाख के बजट में बेहतरीन कूपे-स्टाइल कार होगी।
15. Mahindra Bolero Neo Plus (New Gen)

Mahindra 15 अगस्त को एक नई Bolero लॉन्च करने जा रही है, जो G-Wagonhttp://carwallah.com से प्रेरित डिजाइन में आएगी। इसमें Scorpio-N के फीचर्स और XUV700 वाले अलॉय्ज होंगे। यह 10 लाख की कीमत में आएगी और बहुत लोगों को पसंद आ सकती है।
निष्कर्ष:
इन सभी लॉन्चेस में से कुछ गाड़ियाँ एक्सक्लूसिव हैं, कुछ अफोर्डेबल, और कुछ इंडिया के ऑटोमोबाइल गेम को ही बदल सकती हैं। चाहे आप एक बजट-फ्रेंडली EV ढूंढ रहे हों या एक हाई-परफॉर्मेंस कन्वर्टिबल — आने वाला वक्त कार लवर्स के लिए बेहद एक्साइटिंग होने वाला है।
carwallah.com

