Mahindra Bolero Fliv 2026 जानिए कीमत, फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी हर खास बात

Mahindra Bolero Fliv 2026 जानिए कीमत, फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी हर खास बात

Mahindra Bolero Fliv 2026 जी हां, नाम थोड़ा अलग है, लेकिन लुक और फीचर्स देखकर कह सकते हैं कि Mahindra ने इस बार कमाल कर दिया है।

लुक्स की बात करें तो?

गाड़ी का साइड प्रोफाइल देखो तो सीधे-सीधे Defender की याद दिलाती है। सामने से देखने पर Scorpio-N जैसी ग्रिल, Thar RX वाले हेडलैम्प्स और ऊपर की तरफ फंक्शनल रूफ रेल्स दिए गए हैं। सामने दो पार्किंग सेंसर्स और एक छोटा-सा ADAS सेंसर भी देखने को मिलता है, जिससे साफ है कि ये गाड़ी टेक्नोलॉजी में भी पीछे नहीं है।

Mahindra का वादा, और उसका निभाना

कुछ साल पहले Mahindra ने एक प्लान निकाला था कि 2020 से 2026 के बीच कौन-कौन सी गाड़ियां लॉन्च होंगी। उस लिस्ट में Bolero Fliv भी शामिल थी और Mahindra ने वाकई में अपनी ज्यादातर गाड़ियां समय से लॉन्च कर दी हैं।

अब तक जो Bolero आती थी, वो गांव-देहात के हिसाब से बनाई जाती थी – मजबूत, टिकाऊ लेकिन सिंपल। लेकिन ये जो नई Bolero है, ये ज़्यादा स्टाइलिश और फीचर-लोडेड है। माना जा रहा है कि ये Bolero Neo का अपडेटेड वर्जन हो सकती है, लेकिन इसका लुक और फीचर्स उसे एकदम अलग बना रहे हैं।

सेगमेंट में गेम चेंजर?

Mahindra इस गाड़ी को ₹10 लाख से नीचे रखने वाली है, यानी मिडिल क्लास फैमिली के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। जो लोग Scorpio-N नहीं खरीद सकते, उनके लिए Bolero Fliv में वही सारे जरूरी फीचर्स दिए जा रहे हैं।

क्या मिलेगा ADAS फीचर में?

इस बार Bolero Fliv में ADAS Level 1 देखने को मिलेगा। मतलब कि जब आप लेन चेंज करेंगे तो साइड मिरर में वार्निंग आ जाएगी, पीछे से कोई गाड़ी आ रही होगी तो पता लग जाएगा। तो हां, सेफ्टी के हिसाब से भी ये गाड़ी बढ़िया है।

फाइव सीटर या सेवन सीटर?

अभी तक जो जानकारी आई है, उसके हिसाब से ये फाइव सीटर SUV ही रहने वाली है। Mahindra बूट स्पेस और कम्फर्ट से कोई समझौता नहीं करना चाहती, इसलिए फाइव सीटर रखना ज्यादा समझदारी होगी।

इंजन ऑप्शन क्या होंगे?

इस बार Mahindra दो इंजन ऑप्शन देने वाली है:

  • 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन – XUV 3XO में इस्तेमाल हुआ वही इंजन, जो 130 bhp की पावर देता है।
  • 1.5L डीजल इंजन – वही यूनिट जो Thar RWD में आती है, लगभग 115 bhp की पावर।

दोनों इंजन परफॉर्मेंस के मामले में दमदार हैं, और हां, पेट्रोल वर्जन में किसी भी तरह का डीजल यूरिया इनलेट (DEF) नहीं देखा गया है, यानी ये पक्के से पेट्रोल वर्जन है।

टायर्स और ग्राउंड क्लीयरेंस?

गाड़ी में 17 इंच के टायर्स बेस मॉडल में और 18 इंच के अलॉय व्हील्स टॉप वेरिएंट में मिलेंगे। Tyres खास EcoDuck टेक्नोलॉजी से बनाए गए हैं जिससे गाड़ी 100 की स्पीड पर भी स्मूद और आरामदायक चलेगी।

इंटीरियर कैसा होगा?

इंटीरियर की बात करें तो Scorpio-N जैसी मजबूत और प्रीमियम फील मिलती है। सेंटर में नई Thar जैसी टचस्क्रीन दी जाएगी, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी बढ़िया रहेगा। AC पैनल और ग्रैब हैंडल्स भी मिलेंगे जो गाड़ी को एक रगेड लुक देते हैं।

क्यों खरीदें ये गाड़ी?

अगर आप 10 लाख से कम में एक ऐसी SUV चाहते हैं जो दिखने में जबरदस्त हो, जिसमें ऑफ-रोडिंग की झलक भी मिले, और जो सेफ्टी के मामले में भी आगे हो – तो ये नई Mahindra Bolero Fliv 2025 एक दमदार ऑप्शन है। Mahindra ने इस गाड़ी को सिर्फ नाम के लिए नहीं, वाकई एक अलग पहचान देने के लिए तैयार किया है।

आपको ये गाड़ी कैसी लगी? क्या आप इसे खरीदना चाहेंगे?

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *