Mahindra Scorpio-N Z2 Base Model Review 2025 बेस मॉडल के बारे में। जैसा कि आप जानते हैं, अभी हाल ही में Scorpio-N के टॉप वेरिएंट्स में कुछ अपडेट्स आए हैं। लेकिन सवाल ये है – क्या बेस मॉडल में भी कुछ बदलाव हुए हैं? और क्या ये वाकई 2025 में खरीदने लायक SUV है?
अगर आप Mahindra Scorpio-N Z2 Base Model Review 2025 ढूंढ रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं। ये गाड़ी 2025 में SUV सेगमेंट में एक बार फिर से चर्चा में है, और इसका बेस मॉडल ज़्यादा लोगों को आकर्षित कर रहा है।
बेस मॉडल Z2 की कीमत और इंजन ऑप्शन्स

Scorpio-N Z2 Base Model Review 2025 का प्राइस शुरू होता है ₹13.99 लाख (एक्स-शोरूम) से, और डीज़ल वेरिएंट ₹14.49 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाता है। इसमें दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं:
- 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन – 200 PS और 370 Nm टॉर्क, मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ।
- 2.2L डीज़ल इंजन – 132 PS और 300 Nm टॉर्क, सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ।
पेट्रोल वर्जन में इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग मिलता है जबकि डीज़ल में हाइड्रोलिक स्टीयरिंग – यानी आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।
एक्सटीरियर डिजाइन – बड़ा और दमदार

Scorpio-N Z2 Base Model Review 2025 देखने में एकदम “Big Daddy” SUV जैसा फील देती है। रोड प्रेजेंस कमाल की है। लेकिन चूंकि ये बेस वेरिएंट है, इसलिए कुछ कॉस्मेटिक फीचर्स जैसे क्रोम इंसर्ट्स, फॉग लैंप्स, और अलॉय व्हील्स नहीं दिए गए हैं।
फ्रंट में:
- ग्लॉस ब्लैक ग्रिल और Mahindra का क्रोम लोगो
- हैलोजन हेडलाइट्स, DRLs के साथ
- नो फॉग लैंप्स (बाद में लगवा सकते हैं)
साइड प्रोफाइल में:
- 245/65 R17 साइज के स्टील व्हील्स
- मैनुअल ORVMs (टर्न इंडिकेटर मिरर में ही है)
- शार्क फिन एंटीना
- कोई क्रोम लाइनिंग नहीं
रियर में:
- LED टेललाइट्स जो SUV को प्रीमियम लुक देती हैं
- रियर वाइपर, डिफॉगर और स्पॉइलर नहीं है
- सिर्फ रियर पार्किंग सेंसर्स, कैमरा नहीं मिलता
इंटीरियर और स्पेस – सिंपल लेकिन प्रैक्टिकल

Z2 वेरिएंट में ड्यूल-टोन इंटीरियर मिलता है (ब्राउन+ब्लैक), जो दिखने में अच्छा लगता है। प्लास्टिक हार्ड क्वालिटी का है, लेकिन काम चलाने लायक है।
सेकंड रो की खासियत:
- एडजस्टेबल हेडरेस्ट
- अच्छा नी-रूम और हेडरूम
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स
- थ्री-एडल्ट्स के लिए कंफर्टेबल सीटिंग
- सेंटर में आर्मरेस्ट और कप होल्डर
- रियर AC वेंट्स और टाइप-C चार्जिंग पॉइंट
थर्ड रो:
- केवल 7-सीटर ऑप्शन में उपलब्ध
- फोल्डेबल थर्ड रो – जिससे जरूरत के हिसाब से आप स्पेस बढ़ा सकते हैं
फीचर्स और डैशबोर्ड
बेस मॉडल होने के बावजूद, Z2 में कुछ जरूरी फीचर्स जरूर दिए गए हैं:
- Android-बेस्ड टचस्क्रीन (बेसिक फंक्शंस के साथ – BT, म्यूजिक, रेडियो)
- मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील
- टिल्ट एडजस्टमेंट
- ड्यूल एयरबैग्स, ABS, EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल
- मैनुअल AC, USB और AUX इनपुट
- मैनुअल IRVM, हार्ड प्लास्टिक आर्मरेस्ट, डीसेंट ग्लव बॉक्स
सेफ्टी फीचर्स – थोड़ी कमी
सेफ्टी के मामले में Mahindra को थोड़ा और ध्यान देना चाहिए था। Thar Roxx के बेस मॉडल में जहां 6 एयरबैग्स मिलते हैं, वहीं Scorpio-N Z2 में सिर्फ दो एयरबैग्स दिए गए हैं। हालांकि, बाकी बेसिक सेफ्टी फीचर्स जैसे ABS, EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल असिस्ट मौजूद हैं।
क्या Mahindra Scorpio-N Z2 खरीदनी चाहिए?
अगर आप ₹15–18 लाख के बजट में एक मजबूत, बड़ी और प्रैक्टिकल 7-सीटर SUV ढूंढ रहे हैं, तो Scorpio-N Z2 एक बढ़िया ऑप्शन है। खासकर अगर आप रियर व्हील ड्राइव और टॉर्की इंजन के साथ एक real SUV feel चाहते हैं।प्लस पॉइंट्स:
- दमदार लुक और रोड प्रेजेंस
- पेट्रोल और डीज़ल दोनों में ऑप्शन
- स्पेस और कम्फर्ट काफी अच्छा
- प्रैक्टिकल 7-सीटर SUV
माइनस पॉइंट्स:
- इलेक्ट्रिक ORVM नहीं है
- रियर कैमरा मिसिंग है
- सिर्फ 2 एयरबैग्स
निष्कर्ष:
Mahindra Scorpio-N Z2 उन लोगों के लिए है जो ज्यादा तामझाम नहीं चाहते लेकिन एक मजबूत और भरोसेमंद SUV की तलाश में हैं। इसका बेस मॉडल भी कई मामलों में वैल्यू फॉर मनी है, खासकर अगर आप ज़्यादा सेफ्टी और लुक्स खुद कस्टमाइज़ करने को तैयार हैं।
आपको यह SUV कैसी लगी? क्या आप इसे 2025 में खरीदना चाहेंगे? नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
वीडियो पसंद आया हो तो लाइक करें, चैनल सब्सक्राइब करें और बैल आइकन दबाएं।

