Tata Motors की 2026-27 में आने वाली 3 नई कारें अब सिर्फ Nexon या Harrier तक सीमित नहीं रहा। आने वाले 2 सालों में कंपनी ऐसी तीन कारें लॉन्च करने जा रही है, जो ना सिर्फ भारत की EV इंडस्ट्री को हिला कर रख देंगी, बल्कि लग्जरी ब्रांड्स जैसे Mercedes को भी खुला चैलेंज देंगी। सबसे खास बात? इनमें से दो कारें Harrier EV से सस्ती हैं, और एक तो देखने में ऐसी है कि लोग पूछेंगे – ‘क्या Tata ने Mercedes बना दी?
तो चलिए बिना देर किए जानते हैं Tata Motors की 2026-27 की सबसे बड़ी कार लॉन्चेस के बारे में:
1. Tata Sierra EV – रेट्रो लुक के साथ हाईटेक SUV

90 के दशक में भारतीय सड़कों पर राज करने वाली Tata Sierra अब नए अवतार में वापसी कर रही है। 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में इसे लॉन्च किया जा सकता है।
क्या खास होगा इसमें?
- Tata के नए Acti.EV प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी (पंच और कर्व में भी यही प्लेटफॉर्म है)
- Harrier EV जैसे ही दो बैटरी पैक ऑप्शन: 65kWh और 75kWh
- रेंज: लगभग 500–600 किमी तक
- ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा
- इंटीरियर:
- ट्रिपल स्क्रीन सेटअप
- रेंज रोवर जैसा डैशबोर्ड
- पैनोरमिक सनरूफ
- Harman Kardon साउंड सिस्टम
- ADAS फीचर्स
- लग्जरी 4-सीटर वेरिएंट जिसमें रियर सीट्स मिलेंगी ऑटोमन फंक्शन और एंटरटेनमेंट स्क्रीन के साथ
इंजन ऑप्शंस:
- Petrol: 1.5L टर्बो
- Diesel: 2.0L टर्बो (Harrier/Safari वाला)
प्राइस:
- पेट्रोल वेरिएंट: ₹14-15 लाख से शुरू
- EV वेरिएंट: ₹18 से ₹25 लाख के बीच
2. Tata Avinya X – Tata की लग्जरी EV, Mercedes को टक्कर

Tata अब सिर्फ बजट कार बनाने वाली कंपनी नहीं रही। 2026 या 2027 में Tata अपना नया प्रीमियम इलेक्ट्रिक ब्रांड लॉन्च करने जा रही है – Tata Avinya।
Avinya X – क्या है खास?
- Tata की सबसे लग्जरी EV होगी
- डिजाइन ऐसा कि लगेगा कोई Sci-Fi मूवी की कार है
- Front और Rear में Tata का नया बड़ा LED T-logo
- Matrix LED DRLs
- Coupe SUV और Range Rover का मिक्स डिजाइन
इंटीरियर:
- Floating स्क्रीन
- लक्जरी 4-सीटर लेआउट
- रेंज रोवर स्टाइल डैशबोर्ड
- सस्टेनेबल मटेरियल – Zero Cost-Cutting
- Rear सीट्स में Executive Comfort
बैटरी और परफॉर्मेंस:
- एक्सपेक्टेड रेंज: 700-800 किमी
- फोकस रहेगा: परफॉर्मेंस + लग्जरी
प्राइस:
- ₹50 लाख से ज्यादा होने की उम्मीद
3. New-Gen Tata Nexon (2027) – Nexon की अब तक की सबसे बड़ी अपडेट

Tata Nexon इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से एक है। 2027 में इसका All-New Generation आने वाला है जिसे कंपनी ने कोडनेम दिया है – Project Garuda।
क्या होगा नया?
- नई डिजाइन, पूरी तरह बदली हुई
- अपग्रेडेड X1 प्लेटफॉर्म
- फ्यूल ऑप्शंस:
- Petrol & CNG पक्के
- Diesel थोड़ा शक के घेरे में (BS7 नॉर्म्स की वजह से बंद भी हो सकता है)
Nexon EV भी आएगी साथ में:
- इस बार Acti.EV प्लेटफॉर्म पर
- बेहतर रेंज, बेहतर टेक्नोलॉजी, बेहतर परफॉर्मेंस
प्राइस रेंज:
- ₹9 से ₹15 लाख तक, वेरिएंट्स के हिसाब से
आखिर में क्या कहना चाहेंगे?
Tata Motors आने वाले समय में सिर्फ EV सेगमेंट में ही नहीं, बल्कि प्रीमियम और लग्जरी मार्केट में भी बड़ा धमाका करने जा रहा है। Sierra EV जहां रेट्रो लुक और मॉडर्न फीचर्स का कॉम्बो लेकर आएगी, वहीं Avinya X Tata की पहली सुपर लग्जरी EV होगी जो सीधे-सीधे Mercedes और BMW को टक्कर देगी। और New Nexon फिर से अपने सेगमेंट में नया स्टैंडर्ड सेट करने वाली है।
तो भाई आप बताओ, आपको इनमें से कौन सी Tata की नई कार सबसे ज्यादा पसंद आई? और आप किसके लिए सबसे ज्यादा एक्साइटेड हो?
नीचे कमेंट करके बताओ और अगर आप जानना चाहते हो कि 2026 में आने वाली नई Creta और Seltos में क्या नया मिलने वाला है और वो 29 km/l माइलेज कैसे देंगी, तो उस वीडियो की लिंक भी नीचे मिल जाएगी


vc1wuh